पीरी बाजार में लाश ठिकाने लगाने जा रहे तीन युवक गिरफ्तार
लखीसराय । पीरी बाजार थाना पुलिस ने रविवार को संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद आटो से लाश को ठि
लखीसराय । पीरी बाजार थाना पुलिस ने रविवार को संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद आटो से लाश को ठिकाने लगाने ले जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आटो चालक भी है। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसपुर के यमुना मांझी के पुत्र अजय मांझी उर्फ फिरंगी मांझी के रूप में की गई है। वह पीरी बाजार में अभयपुर स्टेशन से सटे पहाड़ी के पीछे अपने ससुराल में रहता था। शनिवार को घर से काम पर निकला फिर वापस नहीं लौटा। पूछे जाने पर मृतक की सास अनरवा देवी ने बताया कि शनिवार को अजय मांझी को घर से राजपुर के तितु तुरी व धर्मेंद्र तुरी काम पर बुलाकर ले गया। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। मृतक को तीन पुत्र धीरज कुमार (17), नीरज (12), निरहुआ (8) एवं एक पुत्री काजल (6) है। मृतक की पत्नी नूतन कुमारी किसी दूसरे शहर में मजदूरी करती है। पीरी बाजार थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दूबे ने बताया कि वे रात्रि गश्ती से लौट रहे थे। तभी खैरा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक आटो को जाते देखा। जांच करने पर आटो के पीछे बांस के छिलन (सूप बनाने के दौरान बांस को छीलने के बाद निकला अवशेष) से ढके बोरे में लाश मिली। आटो चालक बरियारपुर के सीतो मंडल के पुत्र मंटू मंडल, राजपुर के चंद्रिका तुरी के पुत्र धर्मेंद्र तुरी एवं तितु तुरी को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक की सास अनरवा देवी से प्राप्त आवेदन के आलोक में उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। -----
मौत से पूर्व मृतक का कराया गया था इलाज
ग्रामीणों सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात अजय मांझी तितू तुरी एवं धर्मेंद्र तुरी के साथ राजपुर गया हुआ था। इस दौरान वह नशे में था तभी वह पुल में गिर गया। जिसेसे वह चोटिल हो गया। उसके बाद तितू तुरी एवं धर्मेंद्र तुरी ने उसका इलाज कराया लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। केस में फंसने के भय से आटो चालक की मदद से वे लोग लाश को ठिकाने लगाने जा रहा था तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।