लखीसराय में दरिंदगी: नशीली चॉकलेट खिलाकर नाबालिग छात्र से गलत काम करता था शिक्षक, गिरफ्तार
लखीसराय में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को नाबालिग छात्र को नशीली चॉकलेट खिलाकर अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में ...और पढ़ें

शिक्षक गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
लखीसराय में सरकारी शिक्षक पर नाबालिग से यौनाचार का आरोप।
आरोपी ने नाबालिग को नशीली चॉकलेट खिलाकर घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया।
संवाद सहयोगी, लखीसराय। जिला मुख्यालय से सटे एक गांव में सरकारी विद्यालय के शिक्षक पर नाबालिग बच्चे को नशीली चॉकलेट खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लखीसराय थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कालोनी निवासी हरि सिंह प्रजापति के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। वह रामगढ़ चौक प्रखंड की बिल्लो पंचायत स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है और लखीसराय थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है।
तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार किया
स्वजन के आरोप के अनुसार शिक्षक ने नाबालिग को नशीली चॉकलेट खिलाने के बाद उसके साथ गलत कृत्य किया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार किया।
पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोप की पुष्टि जांच और विधिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
यह भी पढ़ें- लखीसराय में पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, SI समेत 5 जवान घायल
