Move to Jagran APP

महीनों की तैयारी के बाद भी मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं नहीं

लखीसराय । जिले में एक महीने से विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। चुनाव कार्य को समय पर प

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 07:21 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 07:21 PM (IST)
महीनों की तैयारी के बाद भी मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं नहीं
महीनों की तैयारी के बाद भी मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं नहीं

लखीसराय । जिले में एक महीने से विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। चुनाव कार्य को समय पर पूरा करने के लिए कोषांगों का गठन कर नोडल पदाधिकारी भी बनाया गया है। बावजूद इसके जिला अंतर्गत मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सरकारी विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को दी है। बावजूद जिले में 294 मतदान केंद्रों पर शेड नहीं है। इसके अलावा 64 स्कूलों में रैंप, 69 में पेयजल, 45 में फर्नीचर, 42 में बिजली की व्यवस्था नहीं है। चुनाव आयोग की समीक्षा के बाद प्रशासन हरकत में आया है। डीईओ संजय कुमार सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में सभी डीपीओ एवं बीईओ के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की और 25 सितंबर तक संबंधित मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रखंडवार वैसे मतदान केंद्र जहां मूलभूत सुविधाओं का है अभाव लखीसराय प्रखंड

prime article banner

कितने मतदान केंद्र पर रैंप नहीं - 13

कितने मतदान केंद्र पर बिजली नहीं - 02

कितने मतदान केंद्र पर फर्नीचर नहीं - 16

कितने मतदान केंद्र पर शौचालय नहीं - 15

कितने मतदान केंद्र पर पेयजल नहीं - 09

कितने मतदान केंद्र पर शेड नहीं - 55

कितने मतदान केंद्र पर साइनेज ( संकेतक) नहीं - 0 रामगढ़ चौक प्रखंड कितने मतदान केंद्र पर रैंप नहीं - 00

कितने मतदान केंद्र पर साइनेज (संकेतक) नहीं - 31

कितने मतदान केंद्र में शेड नहीं - 90 हलसी प्रखंड

कितने मतदान केंद्र पर रैंप नहीं - 9

कितने मतदान केंद्र पर बिजली नहीं - 4

कितने मतदान केंद्र पर फर्नीचर नहीं - 4

कितने मतदान केंद्र पर शौचालय नहीं - 5

कितने मतदान केंद्र पर साइनेज नहीं - 31

कितने मतदान केंद्र पर शेड नहीं - 85 बड़हिया प्रखंड कितने मतदान केंद्र पर रैंप नहीं - 18

कितने मतदान केंद्र पर बिजली नहीं - 17

कितने मतदान केंद्र पर फर्नीचर नहीं - 13

कितने मतदान केंद्र पर शौचालय नहीं - 14

कितने मतदान केंद्र पर साइनेज (संकेतक) नहीं - 13

कितने मतदान केंद्र में शेड नहीं - 13 पिपरिया प्रखंड

कितने मतदान केंद्र पर पेयजल नहीं - 08 चानन प्रखंड कितने मतदान केंद्र पर रैंप नहीं - 09

कितने मतदान केंद्र पर बिजली नहीं - 08

कितने मतदान केंद्र पर फर्नीचर नहीं - 02

कितने मतदान केंद्र पर शौचालय नहीं - 13

कितने मतदान केंद्र पर साइनेज नहीं - 20

कितने मतदान केंद्र पर शेड नहीं - 36 सूर्यगढ़ा प्रखंड

कितने मतदान केंद्र पर शेड नहीं - 06 कजरा शिक्षांचल कितने मतदान केंद्र पर रैंप नहीं - 15

कितने मतदान केंद्र पर बिजली नहीं - 13

कितने मतदान केंद्र पर फर्नीचर नहीं - 10

कितने मतदान केंद्र पर शौचालय नहीं - 12

कितने मतदान केंद्र पर पेयजल नहीं - 14

कितने मतदान केंद्र पर शेड नहीं - 09

कितने मतदान केंद्र पर साइनेज (संकेतक) नहीं - 13


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.