कबैया में किऊल नदी के किनारे पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव
लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के कबैया जोड़ा मंदिर निवासी ब्रह्मादेव राम के पुत्र अशोक राम (45
लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के कबैया जोड़ा मंदिर निवासी ब्रह्मादेव राम के पुत्र अशोक राम (45) का शव गुरुवार की सुबह घर के समीप ही किऊल नदी के किनारे गम्हार के पेड़ से लटका हुआ मिला। परिवार के लोग महाजन के तकादा से तंग आकर खुदकुशी करने की आशंका जता रहे हैं। कबैया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, अशोक राम राजमिस्त्री के साथ-साथ ठेका पर सेटिग करने का भी काम करता था। इसको लेकर वह कर्ज में डूबा था। उसे शराब पीने की भी लत थी। इस कारण वह तंगी में रहता था। अशोक राम को पत्नी एवं एकमात्र पुत्री है। इधर महाजनों द्वारा कर्ज चुकाने के लिए उसपर दबाव डाला जा रहा था। गुरुवार की अल सुबह वह घर से निकला। इसके बाद पड़ोस के कुछ आदमी उसके शव को किऊल नदी के किनारे स्थित गम्हार के पेड़ से झूलता हुआ पाया। कबैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम ²ष्ट्या खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। परिवार के लोग भी खुदकुशी करने की ही बात बता रहे हैं। वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है।