Move to Jagran APP

लखीसराय में भीषण डकैती, 15 लाख की संपत्ति ले उड़े, जाते-जाते मार दी गोली

बिहार के लखीसराय जिले में डकैतों ने 15 लाख की संपत्ति लूट ली। सभी डकैत नकाब में थे। घटना मेदिनी चौकी इलाके की है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 09:35 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 09:35 AM (IST)
लखीसराय में भीषण डकैती, 15 लाख की संपत्ति ले उड़े, जाते-जाते मार दी गोली
लखीसराय में भीषण डकैती, 15 लाख की संपत्ति ले उड़े, जाते-जाते मार दी गोली

पटना/लखीसराय [जेएनएन]। बिहार के लखीसराय जिले में डकैतों ने 15 लाख की संपत्ति लूट ली। सभी डकैत नकाब में थे। घटना मेदिनी चौकी इलाके की है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार की सुबह माैके पर पुलिस पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव में मंगलवार की देर रात किराना व्यवसायी अर्जुन साव के घर में हथियार से लैश नकाबपोश आधा दर्जन से अधिक डकैत घुस गए। डकैतों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर अर्जुन साव के पुत्र निरंजन कुमार को गोली मार दी। इसके बाद लूटे गये गहने और नकदी के साथ अपराधी फरार हो गए। 

उधर गोली लगने से जख्मी निरंजन कुमार को परिजनों ने इलाज के लिए मुंगेर स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। घटना में डकैतों ने 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं नकदी सहित कुल 15 लाख की संपत्ति लूट ली है। घटना की सूचना पर मेदनीचौकी थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बुधवार की अलसुबह पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.