Move to Jagran APP

नपं उपाध्यक्ष ने श्रम संसाधन मंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

लखीसराय। नगर पंचायत बड़हिया के उपाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोज क

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:19 AM (IST)
नपं उपाध्यक्ष ने श्रम संसाधन मंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप
नपं उपाध्यक्ष ने श्रम संसाधन मंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

लखीसराय। नगर पंचायत बड़हिया के उपाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने क्षेत्रीय विधायक सह श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मनोज कुमार ने विधायक के लापता हो जाने तथा खोजने पर पुरस्कार देने संबंधी पोस्टर नगर क्षेत्र में लगवाया था।

loksabha election banner

शुक्रवार को विधायक विजय कुमार सिन्हा पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा है कि जब मैं लखीसराय से लौट रहा था तो मेरे मोबाइल पर 8863882699 नंबर से फोन आया। रिसीव किया तो विधायक विजय कुमार सिन्हा ने धमकी देते हुए कहा कि आपको कोरोना हो गया था या पूरे बड़हिया को कोरोना हो गया था जिसके चलते मेरे लापता होने की पोस्टर आप सभी जगह लगवाए थे। हम सबों का कोरोना ठीक कर देंगे। मनोज कुमार ने कहा कि इस संबंध में मैं डीजीपी बिहार से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कांग्रेस के वरीय नेताओं को भी इसकी जानकारी दी है। उधर इस संबंध में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मैंने मनोज कुमार से बात करते हुए पूछा था कि सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन में क्षेत्र नहीं पहुंच सके थे। अब आ गए हैं कहिए क्या बात है। उन्होंने बताया कि अभी चुनाव का मौसम है कुछ लोगों को चर्चा में रहने की आदत है। इसलिए जो मन में आता है बोल देते हैं। लोगों को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.