Move to Jagran APP

पति और पिता के बीच विवाद में विवाहिता की हत्या, ससुरालवालों ने गला घोंटकर ली जान; 7 लोगों पर मर्डर का केस दर्ज

लखीसराय में एक महिला की पति और ससुरालवालों ने गला घोंटकर जान ले ली। महिला के पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य लोग फरार है। कुल सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Mon, 20 Mar 2023 03:01 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2023 03:01 PM (IST)
पति और पिता के बीच विवाद में विवाहिता की हत्या, ससुरालवालों ने गला घोंटकर ली जान; 7 लोगों पर मर्डर का केस दर्ज
पति और पिता के बीच विवाद में महिला की हत्या

लखीसराय, संवाद सहयोगी। लखीसराय जिले के लखीसराय थाना क्षेत्र स्थित चरोखरा गांव में ससुरालवालों ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के पचना हट्टी गांव निवासी राजेंद्र केवट की पुत्री रेशमा देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। रेशमा की शादी 15 वर्ष पूर्व चरोखरा निवासी जवाहर बिंद के साथ हुई थी।

loksabha election banner

मृतका के पिता राजेन्द्र केवट ने लखीसराय थाना में अपनी बेटी की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। महिला के पति जवाहर विंद सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने कारवाई करते हुए महिला के पति जवाहर बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपी फरार है। घटना की पुष्टि लखीसराय थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने की है।

रुपये विवाद के कारण रेशमा की गई जान

मृतका के पिता राजेन्द्र केवट ने पुलिस को बताया है कि रेशमा शादी के बाद अपने ससुराल चरोखरा में रह रही थी। करीब चार साल पहले उसके पति जवाहर विंद ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए मायके से रुपये मांगने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद रेशमा के पिता ने सूद पर दो लाख रुपये लेकर अपने दामाद जवाहर विंद को दिया। इसके बाद उसने ट्रैक्टर खरीदा।

पति ने ससुर के पैसे लौटाने से किया इनकार

एक वर्ष पूर्व रेशमा के पिता ने रुपये लौटने की मांग की तो जवाहर इनकार करने लगा। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया। मायके से रुपये मांगने पर जवाहर और घरवाले रेशमा के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। रविवार की रात खाना खाने के बाद रेशमा अपने कमरे में सोई थी।

सोए अवस्था में महिला का गला घोंटा

वहीं, उसके चार बच्चे कमरे के बाहर सोये हुए थे। पति जवाहर विंद भी अलग जगह पर सोया हुआ था। महिला के पिता ने आरोप लगाया है पति जवाहर विंद, ससुर छोटेलाल केवट, सास पारो देवी, देवर हीरा केवट, मनोज केवट, रंजीत केवट और हीरा केवट की पत्नी रिंकू देवी ने मिलकर रेशमा के हाथ-पैर बांध गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला के गर्दन पर काला निशान पाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.