Move to Jagran APP

ससुराल में विवाहिता की हत्या, ससुर ने शव को नदी में फेंका

लखीसराय। लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौना चौकी गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता प्रतिमा देवी कि

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 07:10 PM (IST)
ससुराल में विवाहिता की हत्या, ससुर ने शव को नदी में फेंका
ससुराल में विवाहिता की हत्या, ससुर ने शव को नदी में फेंका

लखीसराय। लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौना चौकी गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता प्रतिमा देवी कि हत्या कर दी है। इसके बाद ससुर ने शव को आटो ले जाकर हरूहर नदी में फेंक दिया। घटना रविवार की देर रात की है। मंगलवार को काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने साबिकपुर-सामनडीह के बीच हरुहर नदी में विवाहिता प्रतिमा देवी का तैरता हुआ शव बरामद किया।

loksabha election banner

लखीसराय थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के ससुर विजय राम, सास सावित्री देवी सहित दो अन्य नामजद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने में जो आटो इस्तेमाल हुआ था उसे भी जब्त कर लिया गया है। जानकारी हो कि प्रतिमा देवी के पति टुनटुन राम राजमिस्त्री का काम करता था। बीते 19 जुलाई को टुनटुन ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली थी।

---

हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस को मिला शव

प्रतिमा देवी के पिता सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर के गोवर्धन राम ने 26 जुलाई सोमवार को लखीसराय थाना में आवेदन दिया। इसमें अपनी बेटी की हत्या 25 जुलाई की रात ससुराल वालों द्वारा करके शव को गायब कर देने का आरोप लगाया। इसमें लड़की के पिता ने सास, ससुर सहित कुल 11 लोगों को आरोपित किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह इसके बाद जब छानबीन में गांव गए तो वहां प्रतिमा की बेटी सेजल ने बताया कि रविवार की रात उसकी मां घर से कहीं चली गई। इसके बाद एसडीपीओ ने इसे गंभीरता से लिया और खोजबीन शुरू कराई तथा मृतक के ससुर विजय राम को कब्जे में लेकर सख्ती बरती तो उसने पूरा राज खोल दिया। उसने बताया कि सोमवार की अल सुबह उसने प्रतिमा का शव आटो से साबिकपुर जाने वाली सड़क किनारे हरूहर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने विजय राम एवं तीन महिलाओं को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.