जयंती पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर चलने का निर्णय
लखीसराय। भाजपा के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को बड़हिया एवं पीरी ब
लखीसराय। भाजपा के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को बड़हिया एवं पीरी बाजार में मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उनके विचारों पर चलने का निर्णय लिया। बड़हिया के डाक बंगला परिसर में पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सेवी ने कहा कि पंडित जी सादगी और स्वच्छता की प्रतिमूर्ति थे। पंडित जी अपने जीवन को आम जनों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। गणेश सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनेता मात्र नहीं थे, वे उच्च कोटि के चितक, विचारक और लेखक भी थे। इस रूप में उन्होंने श्रेष्ठ शक्तिशाली और संतुलित रूप में विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी। गोपाल कुमार सिंह ने कि आज हम अपने महापुरुषों की जयंती मनाकर गौरवान्वित हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री नरोत्तम कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार, नवल सिंह, कुमार आनंद, दिलीप कुमार, नवीन कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, विनीत कुमार, बृज किशोर कुमार पप्पू , नरेंद्र कुमार, संजीत कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।उधर पीरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक : पीरी बाजार भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया गया। साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी के घर पर पार्टी का झंडा एवं नेम प्लेट लगाया गया। इसमें पार्टी के सभी स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। इसकी जानकारी पीरी बाजार भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील पोद्दार ने दी।