Move to Jagran APP

बाढ़ का कहर जारी, बड़हिया नगर में डूबकर किशोर की मौत

लखीसराय। बड़हिया प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 06:29 AM (IST)
बाढ़ का कहर जारी, बड़हिया नगर में डूबकर किशोर की मौत
बाढ़ का कहर जारी, बड़हिया नगर में डूबकर किशोर की मौत

लखीसराय। बड़हिया प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। हरुहर नदी के साथ सोमवार को गंगा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि होने लगी है। सोमवार को बड़हिया नगर की वार्ड संख्या छह स्थित एक पुलिया के समीप बाढ़ के पानी में नहाने के क्रम में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के बीहट गांव निवासी उपेंद्र रजक के 13 वर्षीय पुत्र जादू कुमार के रूप में हुई है। जादू कुमार मां के निधन के बाद नगर के वार्ड संख्या छह स्थित अपने नाना शंभु रजक के यहां रहकर पढ़ाई करता था। स्थानीय गोताखोरों द्वारा काफी देर तक शव की खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बीडीओ नीरज कुमार, सीओ रामआगर ठाकुर, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी, थानाध्यक्ष डीके पांडेय पहुंचे लेकिन चार घंटे बाद तक भी शव की खोज नहीं हो सकी। इस पर परिजनों ने मुख्य सड़क एनएच 80 को महिला कॉलेज के समीप जाम कर दिया। इसके चलते जाम स्थल के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। एसआइ सत्येंद्र सिंह एवं रणधीर कुमार सिंह जाम स्थल पर पहुंचकर समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वे लोग नहीं माने। परिजन बार-बार एक ही रट लगा रहे थे कि शव को जल्द से जल्द पानी से निकाला जाए। मौके पर मृतक की बहन नीतू देवी, छोटी देवी एवं राधा कुमारी का रोते-रोते बुरा हाल था। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता उपेंद्र रजक दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। जिलाधिकारी लखीसराय ने भागलपुर के जिलाधिकारी से एसडीआरएफ भेजने की मांग की है। एसडीआरएफ की टीम आने की बात सुनकर परिजनों ने जाम समाप्त किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.