Move to Jagran APP

लू के थपेड़ों से बचना हुआ मुश्किल, पारा 42 के पार

लखीसराय। मई माह के पहले सप्ताह में आसमान से सूरज आग बरसा रहा है। जिससे तापमान में लगातार

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 05:40 PM (IST)
लू के थपेड़ों से बचना हुआ मुश्किल, पारा 42 के पार
लू के थपेड़ों से बचना हुआ मुश्किल, पारा 42 के पार

लखीसराय। मई माह के पहले सप्ताह में आसमान से सूरज आग बरसा रहा है। जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और गर्मी का पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी एवं तापमान 40 से अधिक रहने के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे लू की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। सरकार के सख्त आदेश के बाद भी जिला मुख्यालय में कई निजी विद्यालय दोपहर एक बजे तक विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। जिसके कारण बच्चे भीषण गर्मी की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते सुबह से गर्म हवा चलने लगती है। दोपहर में हवा लू में तब्दील हो जा रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके चलते लोग धूप में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बुधवार को शहर का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। मुख्यालय की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बढ़ते तापमान के चलते गर्म हवा के थपेड़े तेज होते जा रहे हैं। गर्मी इतनी बढ़ गयी है कि कूलर पंखों का असर भी कम होने लगा है। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। खासकर दोपहर के समय लू के थपेड़ों से बचना मुश्किल होता जा रहा है। भीषण गर्मी का असर जनजीवन पर पड़ रहा है। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने के लिए लोग बचाव के पूरे उपाय कर रहे हैं। दोपहर के समय बाजार में लोगों की संख्या एवं ग्राहक सभी पर असर पड़ा है। साथ ही बढ़ते तापमान के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखा जा रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण इन दिनों अस्पताल में लू लगने और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। तापमान में तेजी से हो रही बढ़ोतरी का साफ असर भूजल स्तर पर दिखाई दे रहा है। बढ़ते तापमान के कारण एक ओर जहां नदी, पोखर, तालाब, कुंआ भी सूखने लगा है। हैंडपंप जवाब देने लगा है। जिसके कारण जिले के हलसी, रामगढ़ चौक, चानन आदि प्रखंडों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.