जख्मी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
लखीसराय। क्षेत्र के डीह मकसुसपुर गांव में गत वर्ष 31 दिसंबर की रात आग में झुलसी अंजनी कुमार
लखीसराय। क्षेत्र के डीह मकसुसपुर गांव में गत वर्ष 31 दिसंबर की रात आग में झुलसी अंजनी कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी की मौत इलाज के दौरान जवाहर लाल नेहरू मेडिकल अस्पताल भागलपुर में मंगलवार को हो गई। महिला ने घरेलू विवाद में केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली थी। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई थी। प्रियंका कुमारी की शादी 22 जून 2017 को अंजनी कुमार उर्फ नट्टू के साथ हुई थी। लड़की के पिता माणिकपुर थाना क्षेत्र के टोलरपुर निवासी चरित्र महतो ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। इस कारण से उसकी बेटी की जान गई है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को उनकी बेटी को उनके ससुराल वालों ने जान मारने की नीयत से आग मे झुलसा दिया। हालांकि बाद में बेटी की शादी में दिए तिलक और उपहार को लड़का पक्ष के द्वारा वापस कर दिए जाने के बाद आपसी समझौता कर लिया गया। इसके बाद लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया।