हवा से बढ़ी कनकनी, अलाव का सहारा
लखीसराय। पछुआ हवा के कारण लोगों को दो दिनों से ठंड का अहसास होने लगा है। रात में
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 08:01 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 08:01 PM (IST)
लखीसराय। पछुआ हवा के कारण लोगों को दो दिनों से ठंड का अहसास होने लगा है। रात में शीत लहर ने किसानों एवं पशु पालकों की परेशानी बढ़ाई है। कंपकपाती ठंड ने लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव ला दिया है। रोजमर्रा मजदूरी करने वाले लोगों, किसानों एवं पशु पालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड में सोमवार की सुबह से ही घने कोहरे के कारण सूर्य का दर्शन दोपहर बाद तक नहीं हुआ। ठंड को लेकर गांव के ग्रामीण वृद्ध लोग आग से चिपके रहे। जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने ठंड से खुद को बचाव किया। सीओ सदानंद प्रसाद वर्णबाल ने कहा कि पूर्व में प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में अलाव की व्यवस्था की गई थी। अभी प्रशासन ने अलाव का इंतजाम नहीं किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें