Move to Jagran APP

कलम-दवात के साथ भगवान चित्रगुप्त की हुई पूजा

लखीसराय। धरती पर जन्म लेने वाले प्राणियों के पाप व पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:09 PM (IST)
कलम-दवात के साथ भगवान चित्रगुप्त की हुई पूजा
कलम-दवात के साथ भगवान चित्रगुप्त की हुई पूजा

लखीसराय। धरती पर जन्म लेने वाले प्राणियों के पाप व पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा शुक्रवार को कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धा-भक्ति के साथ की। परिवार के लोग अपने-अपने घरों में एक साथ बैठ कर भगवान चित्रगुप्त के चित्र को रखकर कलम-दवात की पूजा की तथा भगवान चित्रगुप्त के समक्ष अपना-अपना लेखा-जोखा अर्पित किया। मुख्य कार्यक्रम शहर के पचना रोड स्थित स्व. डॉ. मकेश्वर प्रसाद सिन्हा के आवासीय परिसर में हुआ जहां चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर आरती की गई। पूजा समिति के गौतम गिरियके, डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, वरीय बैंक प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा के हाथों पंडित नरेश पांडेय द्वारा विधि-विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा कराई गई। पंडित नरेश पांडेय ने बताया कि कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त के वंशज हैं। चित्रगुप्त जी सभी जीवों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं तथा कर्मों के आधार पर दंड की व्यवस्था करते हैं। इस दिन कलम दवात की पूजा की जाती है। पूजनोत्सव कार्यक्रम में सूर्यगढ़ा के विधायक प्रहलाद यादव, नगर परिषद के सभापति अर¨वद पासवान, लखीसराय थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिन्हा, नगर प्रबंधक अमित कुमार सिन्हा, पूर्व जिला पार्षद नवनीत कुमार, प्रेमचंद, बृजेश्वर प्रसाद सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, संजीव सहाय, ललन कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, रौशन कुमार सिन्हा, ओम प्रकाश अम्बष्ठ, अनंत कुमार सिन्हा, सोनू कुमार, संजय कुमार सिन्हा, कुमार नीलेश, रोहित सिन्हा, रितेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए। पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद पूजा समिति द्वारा सहभोज का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के परिवार एवं शहर के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.