Move to Jagran APP

भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने मनाया भैया दूज

लखीसराय। जिले भर में भाई-बहनों का पर्व भैया दूज शुक्रवार को मनाया गया। भैया दूज को यम दुतिय

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:05 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:05 PM (IST)
भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने मनाया भैया दूज
भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने मनाया भैया दूज

लखीसराय। जिले भर में भाई-बहनों का पर्व भैया दूज शुक्रवार को मनाया गया। भैया दूज को यम दुतिया भी कहते हैं। बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए गोबर का गोधन बनाकर पूजा कर उसके दीर्घायु होने की कामना की। सुबह से ही बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की। बहनों ने उखल व मूसल से कठोर वस्तु को तोड़कर भाई के इरादों को मजबूत करने की ईश्वर से कामना की। घरों में बहनों ने गोबर का राक्षस की आकृति बनाकर उसकी पूजा की। पहले भाई को गाली दी फिर जीभ पर रेंगिनी का कांटा चूभो कर अपने भाई के लिए कही गई बातों की माफी मांगी एवं उसके दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इसके बाद भाई को प्रसाद खिलाया।शहर के विभिन्न मुहल्ले में बहनों ने परंपरा के तहत भैया दूज पर्व मनाया।

loksabha election banner

सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार : भाई के दीर्घायु होने एवं सुख समृद्धि की कामना को लेकर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ बहनों ने भैया दूज का त्योहार मनाया।परंपरा के अनुसार महिलाओं ने गोबर के बने यम की आकृति में बजरी रख कर उसे कूटा। उसके बाद कूटे गए बजरी को निकाल कर मिठाई के साथ भाई को खिलाया तथा उसके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। प्रखंड मुख्यालय के अलावा मेदनी चौकी, पीरी बाजार, कजरा, माणिकपुर आदि क्षेत्र में काफी संख्या में बहनों ने भैया दूज का त्योहार मनाया। इस अवसर पर भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट में दिया। चानन प्रतिनिधि के अनुसार : भाई-बहनों का पर्व भैया दूज चानन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को उत्सवी माहौल में मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की और उखल में कठोर वस्तु को तोड़कर भाई के इरादों को मजबूत करने के लिए मुसल से उसे तोड़कर खिलाया। प्रखंड के गोहरी पंचायत में पूर्व मुखिया सह पंसस प्रियंका देवी के आवास पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं लड़कियों ने भैया दूज पर्व मनाया। इसके अलावा बरारे, गोहरी, रामनगर, लाखोचक, मोहनपुर, ईटहरी, ¨सहचक आदि गांवों में भैया दूज मनाया गया। इस अवसर पर गोहरी पंचायत के पूर्व मुखिया सह पंसस प्रियंका देवी ने महिलाओं एवं लड़कियों को भैयादूज पर्व की शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.