कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय
लखीसराय। बुधवार को प्रखंड के कजरा जोन स्थित अरमा पंचायत के चटनी फैक्ट्री में जदयू के वरिष्ठ
लखीसराय। बुधवार को प्रखंड के कजरा जोन स्थित अरमा पंचायत के चटनी फैक्ट्री में जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता मसुदन साव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार बिहार सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने पर विचार विमर्श किया गया। दलित, महादलित, अति पिछड़ों के लिए जो कार्य किया गया उसकी पूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। संगठन को मजबूत करने की दिशा में पंचायत के बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने एवं नया सदस्य बनाने पर चर्चा हुई। आगामी 14 सितंबर को नदी कान्ही क्षेत्र के माणिकपुर में बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित जदयू जिला अध्यक्ष रामानन्द मंडल ने पार्टी के संगठन को पंचायत एवं गांव स्तर तक पहुंचाने पर बल दिया। मौके पर कपिल महतो, राज्य परिषद सदस्य कैलाशपति महतो के अलावा जिला महासचिव अशोक मंडल, सुरेन्द्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार, रामपुर मुखिया कुन्दन कुमार, नगीना पासवान, अरूण महतो आदि मौजूद थे।