Move to Jagran APP

जिले भर में दैनिक जागरण का पौधरोपण अभियान आज से

लखीसराय। दैनिक जागरण के देशव्यापी अभियान के तहत 18 जुलाई से लखीसराय जिले में पौधरोपण कार्यक्रम शुरू

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 07:46 PM (IST)
जिले भर में दैनिक जागरण का पौधरोपण अभियान आज से
जिले भर में दैनिक जागरण का पौधरोपण अभियान आज से

लखीसराय। दैनिक जागरण के देशव्यापी अभियान के तहत 18 जुलाई से लखीसराय जिले में पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह अभियान 18 से 28 जुलाई तक जिला मुख्यालय से लेकर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में भी चलेगा। बुधवार को जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी समाहरणालय परिसर में पौधा लगाकर इस महाअभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा गांधी मैदान एवं अनुमंडल परिसर में भी जिले के अन्य पदाधिकारी इस अभियान में शामिल होकर पौधरोपण करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वन एवं पर्यावरण विभाग का भी सहयोग मिल रहा है। मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी विनय कुमार मंडल, एसडीओ मुरली प्रसाद ¨सह, डीएलओ राजेश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, डीसीएलआर नीरज कुमार, जिला खेल पदाधिकारी परिमल सहित अन्य पदाधिकारी के अलावा जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा, नगर परिषद लखीसराय के सभापति अर¨वद पासवान सहित विभिन्न संगठनों एवं शिक्षण संस्थान के लोग भी पौधरोपण अभियान में शामिल होंगे। 19 जुलाई को मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों में पौधरोपण किया जाएगा। जबकि 20 जुलाई से सभी प्रखंडों में यह अभियान चलेगा। इस अभियान में सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आगे आने का आह्वान किया गया है।

loksabha election banner

=======

पौधरोपण कार्यक्रम

18.07.2018 - लखीसराय मुख्यालय स्थिति समाहरणालय, गांधी मैदान एवं अनुमंडल कार्यालय परिसर।

19.07.2018 - लखीसराय नगर स्थित विद्यालयों में।

20.07.2018 - चानन प्रखंड।

21.07.2018 - सूर्यगढ़ा प्रखंड।

22.07.2018 - बड़हिया नगर पंचायत क्षेत्र, नवोदय विद्यालय।

23.07.2018 - चानन प्रखंड, बीएमपी कैंप, बसुआचक।

24.07.2018 - हलसी प्रखंड।

25.07.2018 - बड़हिया प्रखंड।

26.07.2018 - रामगढ़ चौक प्रखंड।

27.07.2018 - मेदनी चौकी।

28.07.2018 - महात्मा गांधी बीएड कॉलेज, लखीसराय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.