दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
लखीसराय। दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा दो अलग-अलग जगहों पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाले जाने
लखीसराय। दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा दो अलग-अलग जगहों पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में न्यायालय में दायर परिवाद के आलोक में पीड़िता के बयान पर महिला थाना में अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
महिला थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि न्यायालय में दायर परिवाद के आलोक में मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अवगिल रामपुर निवासी अर¨वद यादव की पुत्री सरिता देवी के बयान पर बेगूसराय जिला के बरौनी थाना क्षेत्र के केशाबे निवासी पति पप्पू यादव, सास मुनकी देवी, ससुर रामदेव यादव, जेठ मनोज यादव, जेठानी सीमा देवी एवं ननद सविता देवी को नामजद किया गया है। इसमें कहा गया है कि 17 अप्रैल 2008 को सरिता देवी की शादी पप्पू यादव के साथ हुई है। शादी में 11 लाख नकद सहित लाखों रुपये का सामान उपहार स्वरूप ससुराल वालों को दिया गया। शादी के बाद ससुराल जाने पर ससुराल वालों द्वारा दहेज में 15 लाख रुपये और नकद की मांग की जाने लगी। इसको लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। और 15 जून को मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया।
एक अन्य मामले में बड़हिया थाना क्षेत्र के सहजादपुर निवासी साधु शरण पाठक की पुत्री अमृता देवी के बयान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटेहर निवासी पति ऋतुराज मिश्रा, संतोष झा, नितमा देवी, बेगूसराय जिला के गोरगामा निवासी बमबम झा एवं नीमा देवी को नामजद किया गया है। जिसमें ससुराल वालों पर अमृता देवी के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाकर जान मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद घर से भगा दिया गया।