बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आज
लखीसराय। स्थानीय पुरानी बाजार स्थित महिला विद्या मंदिर मध्य विद्यालय में सोमवार को बिहार राज्य प्रार
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 08:07 PM (IST)
लखीसराय। स्थानीय पुरानी बाजार स्थित महिला विद्या मंदिर मध्य विद्यालय में सोमवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के निर्देश के आलोक में जिलाध्यक्ष राकेश कुंदन द्वारा प्रखंड संघ के पास शेष राशि की समीक्षा की जाएगी। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला सचिव सत्य प्रकाश पासवान ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में 12 जुलाई को समान काम समान वेतन को लेकर होने वाली सुनवाई के लिए प्रखंड संघ के पास शेष राशि 10 जुलाई तक संघ के खाता में जमा करना जरूरी है। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य बताया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें