गोली से जख्मी विद्यालय संचालक ने दर्ज कराई प्राथमिकी, दो नामजद
लखीसराय। जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहाडीह गांव के पास शनिवार की देरशाम एक ि
लखीसराय। जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहाडीह गांव के पास शनिवार की देरशाम एक निजी विद्यालय के संचालक सह जैतपुर निवासी रामानुज कुमार पर हुए जानलेवा हमला मामले में जख्मी श्री ¨सह ने बड़हिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दो नामजद एवं तीन अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। लेकिन नामजद अभियुक्तों ने क्यों गोली चलाई, घटना के पीछे क्या कारण है, इस मामले में रामानुज कुमार ने कुछ नहीं लिखा है। उधर इस घटना के पीछे छिपे सच की पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है। रामानुज ¨सह ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम वह खुटहा चेतन टोला से लौट रहा था। खुटहाडीह गांव से आगे बढ़ने पर गंगा नदी किनारे पांच की संख्या में बदमाशों ने जानलेवा हमला कर पिस्टल, राइफल एवं देसी कट्टा से गोलीबारी कर दी। इस दौरान एक गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई। उसका खोखा भी बरामद हुआ है। रामानुज कुमार ने गोली चलाने में खुटहा डीह के अशरफ मियां एवं छोटू ¨सह के रूप में पहचान की है। जबकि तीन अन्य अज्ञात की पहचान नहीं हुई। खास बात यह भी है कि रामानुज कुमार ने प्राथमिकी में एक साथ कई हथियारों से गोलीबारी करने की बात कही है। उधर ग्रामीण सूत्र बताते हैं कि रामानुज कुमार ने जिस अशरफ मियां को अभियुक्त बनाया है वह संदिग्ध व्यक्ति है। बताया जाता है कि घटना के पीछे रुपये की लेनदेन का मामला है। थानाध्यक्ष रामनिवास ने कहा कि रामानुज कुमार ने जो लिखकर दिया है उसके आधार पर जांच की जा रही है।