Move to Jagran APP

पांच वर्षों में सौर ऊर्जा से जगमग होंगे गांव - घर : नीतीश कुमार

लखीसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि यदि दोबारा जनता का आशीर्वाद मिला तो आगामी

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 07:36 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 07:36 PM (IST)
पांच वर्षों में सौर ऊर्जा से जगमग 
होंगे गांव - घर : नीतीश कुमार
पांच वर्षों में सौर ऊर्जा से जगमग होंगे गांव - घर : नीतीश कुमार

लखीसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि यदि दोबारा जनता का आशीर्वाद मिला तो आगामी पांच वर्षों के अंदर राज्य के हर घर, गांव और गली को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा।

loksabha election banner

लक्ष्य के अनुरूप बिजली पहुंचाने का काम कर लिया गया है लेकिन अब सौर ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाएंगे। नीतीश कुमार सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेदनी चौकी के पास हाई स्कूल अमरपुर के मैदान में जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर मंडल के अलावा लखीसराय से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा को विजयी माला पहनाया और जनता से आशीर्वाद मांगा। नीतीश ने कहा कि बाढ़ के सांसद रहते और समता पार्टी के गठन के समय से ही मेरा सूर्यगढ़ा और लखीसराय से नाता रहा है। मैं बहुत कुछ बोलने नहीं आया हूं। काम में विश्वास रखता हूं और 2005 से सिर्फ काम ही किया हूं। जंगल राज को खत्म किया है। 15 साल तक पति-पत्नी की सरकार थी, कुछ काम नहीं किया। पहले शाम होते होते लोग घर से नहीं निकलते थे आज लोग बेफिक्र हैं। महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया। पंचायती राज और नगर निकाय में 50 फीसद आरक्षण दिया। अतिपिछड़े को भी 16 फीसद आरक्षण दिया। पोशाक और साइकिल योजना देकर लड़कियों को स्कूल और कॉलेज से जोड़ा। लोग इसकी भी आलोचना करते थे की लड़कियां निकलेगी घटनाएं घटेगी। ऐसा नहीं हुआ बल्कि एक बड़ा बदलाव आया। लड़कों की मांग पर उन्हें भी साइकिल दी। जीविका समूह के माध्यम से विश्व बैंक से ऋण लेकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं इससे जुड़ी हुई है। स्त्री और पुरुष जब मिलकर काम करेंगे तभी परिवार और समाज आगे बढ़ेगा। प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी है। हर जिले में तकनीकी कॉलेज और संस्थान खोले गए हैं। हर घर तक और इच्छुक परिवार तक बिजली कनेक्शन, हर घर नल जल, शौचालय, पक्की गली नाली का इंतजाम किया है। खुले में शौच से मुक्ति और शुद्ध पेयजल का इंतजाम हमारा लक्ष्य रहा ताकि लोग बीमार न रहे। इंटर छात्रा को अब 25 और स्नातक को अब 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। आगे लक्ष्य है कि पुरुष और महिलाओं को बराबर का हक दिया जाए। हर खेत को पानी पहुंचाने का भी लक्ष्य है। पशुओं के इलाज का इंतजाम होगा। आठ से 10 पंचायत पर पशु अस्पताल खोलेंगे। मुफ्त में दवा देंगे। शहरों के विकास पर भी काम होगा। स्वास्थ्य केंद्र का भी विस्तार किया जाएगा। बिहार को सक्षम और स्वावलंबी बनाएंगे। इसके पहले भवन निर्माण मंत्री सह जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.