Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lakhisarai Chunav Result 2025: लखीसराय से चौंथी बार जीते डिप्टी CM विजय सिन्हा, कांग्रेस प्रत्याशी को दी पटखनी

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 09:35 PM (IST)

    Lakhisarai Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस बार बिहार की लखीसराय विधानसभा सीट भी हॉट सीटों में से एक है। इस सीट पर पहले फ ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखीसराय में कांट की टक्कर। (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, लखीसराय। Lakhisarai vidhan sabha Election Result 2025: लखीसराय जिले के दोनों विधानसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी शुरुआती दौर से ही आगे रहे।

    राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सीट होने के कारण लखीसराय विस सीट पर पूरे राज्य की नजर थी। यहां से उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अमरेश कुमार से 24940 मतों के अंतर से हराया।

    हालांकि, पहले राउंड में विजय कुमार सिन्हा महागठबंधन प्रत्याशी से महज 79 मतों के अंतर से पीछे थे। वहीं, दूसरे राउंड से ही उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी पर बढ़त बनाना शुरू कर दिया।

    इसके बाद से वे 34वें व अंतिम चक्र की मतगणना तक वे बढ़त ही बनाते चले गए हैं। हालांकि, 19वें चक्र की मतगणना में महागठबंधन प्रत्याशी को अधिक मत प्राप्त हुआ। इससे बढ़त के अंतर में थोड़ी कमी आई पर मतों का अंतर इतना अधिक था कि उन्हें चेहरे पर तनिक भी सिकन नहीं आई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस चुनाव में विजय कुमार सिन्हा को कुल 122408 तो उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अमरेश कुमार को 97468 मत प्राप्त हुआ। 

    लखीसराय विधानसभा सीट के लिए कुल 25 प्रत्याशियों ने आवेदन दिया था, जिसमें से 19 आवेदन स्वीकार किए गए थे। वहीं, 6 आवेदन आयोग ने अस्वीकार कर दिया था। इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। लखीसराय विधानसभा सीट पर भाजपा के विजय कुमार सिन्हा व कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीश के बीच कांटे की टक्कर है।

    विजय सिन्हा ने कहा- टूटने नहीं दूंगा विश्वास

    लखीसराय विधानसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत का परचम लहराने वाले नवनिर्वाचित विधायक विजय कुमार सिन्हा ने निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद मतगणना केंद्र में कहा कि अग्निपरीक्षा के साथ-साथ लखीसराय की जनता ने एक बार फिर से मुझ पर जो विश्वास और भरोसा किया है, उस विश्वास को टूटने नही दूंगा।

    एक सेवक की तरह क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी काम करता रहूंगा। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है। यह जीत बिहारियों के मान सम्मान की जीत है। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास किया है। एक बार फिर से बिहार में डबल इंजन की सरकार बनेगी और लखीसराय सहित पूरे बिहार का विकास होगा।

    सुशासन से समृद्धि की ओर बिहार तेजी से बढ़ेगा। नवनिर्वाचित विधायक विजय कुमार सिन्हा ने अपनी जीत के लिए क्षेत्र की समस्त जनता के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझ पर जो विश्वास किया है उसपर मैं खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

    उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में 2010 के चुनाव का रिकॉर्ड टूटा है। जनता का डबल इंजन की सरकार पर भरोसा और विश्वास बढ़ा है। इससे पहले लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभाकर कुमार ने विजय कुमार सिन्हा को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया।

    मौके पर केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रेक्षक रणदीप डी भी मौजूद थे। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।