सर्च अभियान में पुलिस को नहीं मिली सफलता
संसू. चानन (लखीसराय) शुक्रवार की अल सुबह एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में न
संसू., चानन (लखीसराय) : शुक्रवार की अल सुबह एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ चानन थाना के जंगली व पहाड़ी इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन पीरी बाजार थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद नक्सली संगठन के नेता अरविद यादव का दस्ता चानन के जंगलों में होने की सूचना पर एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में 131 बटालियन सीआरपीएफ कैंप बन्नूबगीचा व एसटीएफ के जवानों ने सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने महुलिया, कछुआ, बासकुंड, सतघरवा, महजौनमा, चेहरौन कोड़ासी आदि गांव एवं आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया। एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। उन्होंने बताया कि चानन जंगल में नक्सली संगठन के जमावड़े की सूचना पर अभियान चलाया गया था।