प्रदेश सचिव का हाल जानने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
संवाद सूत्र हलसी (लखीसराय) बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव बिपिन बि
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 05:08 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 05:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय) : बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव बिपिन बिहारी भारती 10 अक्टूबर को जमुई जिले के सिकंदरा बाजार में सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। प्रदेश सचिव श्री भारती के सड़क दुर्घटना जख्मी होने की सूचना पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने रविवार को हलसी प्रखंड के मतासी गांव पहुंचकर प्रदेश सचिव श्री भारती से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख संजय राम, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, जमुई जिले के जिलाध्यक्ष रवि कुमार यादव आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें