शतचंडी यज्ञ से माहौल हुआ भक्तिमय
संसू. बड़हिया (लखीसराय) बड़हिया नगर की सुख-समृद्धि एवं टाल क्षेत्र में अधिक पैदावार को ले
संसू., बड़हिया (लखीसराय) : बड़हिया नगर की सुख-समृद्धि एवं टाल क्षेत्र में अधिक पैदावार को लेकर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पांच दिवसीय शतचंडी अनुष्ठान चल रहा है। इससे माहौल भक्तिमय बन गया है। अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को आचार्य योगेन्द्र झा द्वारा यजमान रामप्रवेश कुमार के हाथों अनुष्ठान कराया गया। रविवार को हवन पूजन के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा। जानकारी के अनुसार जगदंबा मंदिर में वर्षो से यह अनुष्ठान किया जा रहा है। बड़हिया स्थित पौराणिक काली मंदिर एवं टाल क्षेत्र के पाली गांव स्थित माता परमेश्वरी मंदिर में भी यह अनुष्ठान किया जा रहा है। अनुष्ठान में विनय झा, नागेश्वर चौधरी, ललित झा, श्रवण झा, पवन पांडेय, जनार्दन झा, हेमंत झा, सुदर्शन झा, अनिल कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह आदि शामिल हैं।