समकालीन अभियान में अभियुक्त सहित छह वारंटी गिरफ्तार
संस. लखीसराय जिले की विभिन्न थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात समकालीन अभियान के तहत विभिन्
संस., लखीसराय : जिले की विभिन्न थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात समकालीन अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर छापामारी कर एक अभियुक्त सहित छह वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पीरी बाजार थानाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बरियारपुर गांव में छापामारी कर एक अभियुक्त सुगा सदा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भगतपुर गांव से एक वारंटी कृष्णा साव को गिरफ्तार किया है। अमहरा थानाध्यक्ष अतहर रब्बानी के नेतृत्व में पुलिस ने बभनगांवा निवासी वारंटी अशोक राम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पिपरिया थानाध्यक्ष वैभव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने डीह पिपरिया गांव में छापामारी कर तीन वारंटी पंकज यादव, कमली राय एवं चमक लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। चानन थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बसुआचक गांव में की गई छापामारी में चानन थाना कांड संख्या 182/18 धारा 307 एवं आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त बसुआचक निवासी राजो महतो एवं महेश महतो को गिरफ्तार कर लखीसराय न्यायालय भेजा गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रतिदिन चानन थाना क्षेत्र में अवैध बालू माफिया एवं फरार अभियुक्त के खिलाफ छापामारी जारी रहेगी।