छेड़खानी मामले का वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल
संवाद सहयोगी लखीसराय लखीसराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविदबीघा गांव से छेड़खानी के
संवाद सहयोगी, लखीसराय : लखीसराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविदबीघा गांव से छेड़खानी के आरोप में फरार वारंटी महेश मंडल को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी थाना लखीसराय में थाना कांड संख्या में 03/19 के तहत पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। एससी-एसटी थाना के थानाध्यक्ष आरएस पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोबिदबीघा निवासी जोगी पासवान के घर में घुसकर छेड़खानी करने का नामजद अभियुक्त था। इसमें महेश मंडल सहित एक अन्य आरोपित साकेत मंडल को नामजद बनाया गया था। थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि इस मामले में अपर जिला सत्र एवं न्यायाधीश द्वारा वारंट जारी किया गया था। महेश मंडल को जेल भेज दिया गया है।