अगलगी में 50 हजार से अधिक की संपत्ति राख
जेएनएन. हलसी/सूर्यगढ़ा (लखीसराय) हलसी प्रखंड के फतेहपुर गांव में मंगलवार की शाम रतन सि
जेएनएन., हलसी/सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : हलसी प्रखंड के फतेहपुर गांव में मंगलवार की शाम रतन सिंह के खलिहान एवं बथान में विद्युत तार से निकली चिगारी से आग लग जाने से करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी में एक पशु भी झुलस कर जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर गांव में रतन सिंह के खलिहान के बगल से विद्युत प्रवाहित तार से निकली चिगारी से रतन सिंह के खलिहान में रखा गेहूं का करीब 200 बोझा, खलिहान के सटे बथान में रखा कपड़ा, बर्तन, चौकी सहित करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी में रतन सिंह की एक मवेशी भी झुलस गई। इसके अलावा पप्पू सिंह के खलिहान में रखा पुआल भी जलकर राख हो गया। सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार : मंगलवार की देर रात माणिकपुर ओपी क्षेत्र के सलेमपुर निवासी मोहन कुमार की छत के उपर बने खपरैल मकान में आग लगने से पचास हजार का घरेलू सामान, अनाज, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार मोहन कुमार की पुत्री घर में संध्या आरती दिखाने गई थी। आरती की चिगारी से घर के अंदर आग लग गई। ग्रामीणों ने बोरिग की सहायता से करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया।