Move to Jagran APP

महागौरी व माता सिद्धिदात्री की हुई पूजा, विजयादशमी आज

दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़ महिलाओं ने खोइंचा भरकर मांगी मनौती हवन प

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 08:24 PM (IST)
महागौरी व माता सिद्धिदात्री की हुई पूजा, विजयादशमी आज
महागौरी व माता सिद्धिदात्री की हुई पूजा, विजयादशमी आज

दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने खोइंचा भरकर मांगी मनौती

loksabha election banner

हवन पूजन के बाद हुई कन्या कुमारी पूजन, शाम ढ़लते ही मेला घूमने निकले लोग संवाद सहयोगी, लखीसराय : प्यारा सजा है दरबार भवानी, भक्तों की करदे बेड़ापार भवानी.., भरदे झोली मां तू भरदे झोली.. आदि भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा आराधना में भक्त तल्लीन हैं। जिले में हर तरफ चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी पर्व को लेकर उत्साह परवान चढ़ने लगा है। शनिवार को महाष्टमी एवं महानवमी की पूजा एक साथ हुई। दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का दर्शन करने भक्तों की भीड़ सुबह से ही लगी रही। मंदिरों में विधि विधान के साथ माता महागौरी एवं माता सिद्धिदात्री की आराधना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर व पूजा पंडालों में हवन पूजन किया गया। तत्पश्चात कुंवारी कन्या का पूजन किया गया। कुवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद देरशाम मां दुर्गा की आरती पूजन किया गया। शहर के नया बाजार श्री नवयुवक बड़ी चैती दुर्गा मंदिर में पूजा करने बालों श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। सबसे अधिक भीड़ महिलाओं की थी। जो खोईंचा भरकर भगवती से सुख समृद्धि की कामना की तथा मनौती मांगी। मंदिर समिति द्वारा भीड़ नियंत्रण को लेकर कोई व्यवस्था नही रहने के कारण यहां काफी अव्यवस्था बनी रही। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा पूजन सामग्री और पानी गिराने से मंदिर में पूरी गंदगी फैली रही। महिलाओं में पूजा करने के लिए आपाधापी मची रही। इसके अलावे मुरली पहाड़ी स्थित बनखंडी दुर्गा मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी की पूजा आराधना की। आरती पूजा में काफी भक्त शामिल हुए। नया बाजार गोपाल भंडार गली स्थित श्री श्री 108 चैती दुर्गेश्वरी दुर्गा मंदिर, लाली पहाड़ी के नजदीक दुर्गा मंदिर में भी काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भगवती की पूजा आराधना की। दुर्गेश्वरी दुर्गा माता की प्रतिमा का साज सज्जा काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नया बाजार में मुख्य मार्ग पर कई बड़े पंडाल व तोरणद्वार बनाये गए हैं। जिसको रंगीन बल्बों एवं डिजिटल लाइट से सजाया गया है। शाम ढ़लते ही शहर के लोग पूरे परिवार के साथ देवी का दर्शन किया और मेला का आनंद उठाया। उधर शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान के साथ अष्ठमी व नवमी की पूजा, कन्या पूजन एवं आरती की गई। रविवार को विजयादशमी मनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.