मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस
संसू. बड़हिया (लखीसराय) मंगलवार को जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने बड़हिया
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 06:52 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 06:52 PM (IST)
संसू., बड़हिया (लखीसराय) : मंगलवार को जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने बड़हिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष स्व.देवेन्द्र सिंह के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद मंत्री ललन सिंह लोहिया चौक के समीप कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मौके पर जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार, जदयू नेता राजेश कुमार सिंह, सुजीत कुमार, बासुकीनाथ सिंह, लाला भैया, प्रो. नरेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें