वाहन चेकिग में जुर्माना
संसू. बड़हिया (लखीसराय) रविवार को बड़हिया थाना के समीप वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इ
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 07:44 PM (IST)
संसू., बड़हिया (लखीसराय) : रविवार को बड़हिया थाना के समीप वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक सौ से अधिक बाइक की जांच की गई। एएसआई नंद किशोर सिंह के नेतृत्व में अर्द्ध सैनिक बलों ने बाइक के कागजात एवं हेलमेट की जांच की। वाहन चेकिग में करीब 25 बाइक सवार से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। महिलाओं के साथ यात्रा कर रहे बाइक चालकों से पुलिस नरमी से पेश आई। थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि असुविधा से बचने के लिए वाहन के कागजात साथ लेकर चलें। बाइक पर दो से अधिक लोगों के साथ सवारी न करें तथा बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें