अखंड रामधुन का शुभारंभ
संसू. हलसी (लखीसराय) रविवार को हलसी प्रखंड के कैंदी गांव में सुख समृद्धि भाईचारा स्थापि
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 06:39 PM (IST)
संसू., हलसी (लखीसराय) : रविवार को हलसी प्रखंड के कैंदी गांव में सुख, समृद्धि, भाईचारा स्थापित करने के लिए 24 घंटे का अखंड रामधुन यज्ञ का शुभारंभ किया गया। अखंड रामधुन को लेकर ग्रामीणों ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। लखीसराय-सिकन्दरा मुख्य सड़क किनारे स्थापित हनुमान मंदिर एवं चैती दुर्गा मंदिर स्थित यज्ञमंडप से 171 महिलाएं, कन्याओं ने अपने माथे पर कलश लेकर बड़ी तलाब पहुंची। जहां पंडित नागेशवर पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरवाकर देवी-देवताओं का आह्वान किया। इसके पूर्व गांव परिभ्रमण के दौरान पंचायत की मुखिया शीला देवी ने कलश शोभायात्रा में शामिल महिला एवं कुंवारी कन्याओं का स्वागत करते हुए शरबत पिलाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें