महिला कॉलेज बड़हिया के शासी निकाय का पुनर्गठन
संसू., बड़हिया (लखीसराय) : महिला कॉलेज बड़हिया में रविवार को शासी निकाय के पुनर्गठन क
संसू., बड़हिया (लखीसराय) : महिला कॉलेज बड़हिया में रविवार को शासी निकाय के पुनर्गठन को ले मुंगेर लोकसभा सांसद वीणा देवी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में शासी निकाय का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त अभियंता अरुण कुमार को शिक्षाविद् सदस्य के रूप में चयन किया गया। विदित हो कि शासी निकाय में कुल सात सदस्य में विश्वविद्यालय से चार सदस्य के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभा कुमारी, जन प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रीय सांसद वीणा देवी, प्रशासनिक प्रतिनिधि के रूप में लखीसराय अनुमंडलाधिकारी मुरली प्रसाद ¨सह एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में केएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार को मनोनीत किया गया था। दो माह पूर्व दाता सदस्य के रूप में अजय कुमार एवं शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में प्रो. वीरेंद्र कुमार तिवारी का चयन किया गया था। शेष बचे एक शिक्षाविद् सदस्य के रूप में अरुण कुमार का चयन किया गया। अगली बैठक में शासी निकाय के अध्यक्ष एवं सचिव का चयन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. अजय कुमार, प्राचार्य डॉ. विभा कुमारी, प्रो. वीरेंद्र कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।