चोरी का असफल प्रयास
संसू., चानन (लखीसराय) : शुक्रवार की रात चानन थाना क्षेत्र के नया टोला भलूई गांव में अज्ञात चोर
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 08:07 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 08:07 PM (IST)
संसू., चानन (लखीसराय) : शुक्रवार की रात चानन थाना क्षेत्र के नया टोला भलूई गांव में अज्ञात चोरों ने गांव के महेन्द्र यादव की जुगाड़ गाड़ी की चोरी का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार नया टोला भलूई निवासी महेंद्र यादव की जुगाड़ गाड़ी घर के पास सड़क किनारे खड़ी थी। जिसे अज्ञात चोरों ने रात को चोरी कर भाग रहे थे। घर से पांच सौ गज दूरी पर जाकर जुगाड़ गाड़ी को चालू करने का प्रयास किया, लेकिन जुगाड़ गाड़ी चालू नहीं होने पर सड़क किनारे गड्ढे में ठेल कर गिरा दिया। इसकी जानकारी महेन्द्र यादव को शनिवार की सुबह मिली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें