Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lakhisarai Election 2025 Voting: लखीसराय में 3 बजे तक 56 प्रतिशत मतदान, गिरिराज सिंह और विजय सिन्हा ने डाले वोट

    By Mukesh Kumar Edited By: Alok Shahi
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 03:43 PM (IST)

    Lakhisarai Chunav 2025 Voting: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में आज, 6 नवंबर को लखीसराय के मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं। लखीसराय विस क्षेत्र के 468 बूथ ...और पढ़ें

    Hero Image

    Lakhisarai Chunav 2025 Voting: लखीसराय में आज मतदान हो रहा है। यहां 468 बूथों पर मतदाता वोट डाल रहे हैं।

    संवाद सहयोगी, लखीसराय। Lakhisarai Chunav 2025 Voting लखीसराय में तीन बजे तक 46 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक बजे तक 44 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 11 बजे तक 29 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक यहां सुबह 9 बजे तक 13.56 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया ।लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए सुबह से ही वोटरों में उत्साह दिख रहा है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा यहां से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेश कुमार अनीश से उनका कड़ा मुकाबला है। विजय सिन्हा ने गुरुवार की सुबह मतदान कर लिया और अपनी व एनडीए की जीत का दावा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखीसराय में वोटरों में उत्साह, विजय सिन्हा और गिरिराज ने डाले वोट

    लखीसराय विस क्षेत्र के ही बड़हिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 168 मध्य विद्यालय नंबर 2 पूर्वी भाग पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी मतदान किया। उन्होंने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की है। यहां बूथों पर लंबी कतार नजर आ रही है। कुछ जगहों पर ईवीएम की गड़बड़ी की शिकायत आई, लेकिन तत्काल इसे दुरुस्त कर मतदान शुरू कराया गया। लखीसराय विस क्षेत्र के हलसी मतदान केंद्र संख्या 373 पंचायत भवन गेरुआपुरसंडा में वीवीपैट खराब होने के 20 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र संख्या 427 एवं मतदान केंद्र संख्या 453 में ईवीएम कनेक्शन करने की जानकारी कर्मियों को नहीं होने के कारण 15 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ है। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2020 में 52.78 और 2015 में 54.27 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत गुरुवार छह नवंबर को जिले के दोनों विस क्षेत्रों लखीसराय और सूर्यगढ़ा में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 904 मतदान केंद्र बनाया गया है। इन सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

    चुनाव में 36 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पिपरिया, सूर्यगढ़ा प्रखंड को अतिसंवेदनशील मानते हुए कई स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक खुद मतदान के दौरान नजर रखेंगे।

    बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार, एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार,एसडीपीओ शिवम कुमार के अलावा लखीसराय विस क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, सूर्यगढ़ा विस क्षेत्र के आरओ राहुल कुमार की देखरेख में खेल भवन में लखीसराय विस क्षेत्र के 468 और आरलाल कालेज भवन में सूर्यगढ़ा विस क्षेत्र कुल 436 बूथ के लिए मतदान दल और पुलिस कर्मी के बीच ईवीएम और वीवी पैट का वितरण किया गया।

    डीटीओ मुकुल पंकज मणि की देखरेख में बूथवार मतदान दल और पुलिस कर्मियों को जीपीएस युक्त वाहन से बूथ के लिए रवाना किया गया। सभी मतदान दल और पुलिस कर्मी शाम तक बूथ पर पहुंच गए। गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे पहले माक पोल होगा। सात बजे मतदान शुरू होगा।

    सूर्यगढ़ा विस क्षेत्र के 56 माओवाद प्रभावित बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा । शेष सामान्य 380 बूथ और लखीसराय विस क्षेत्र के 468 बूथ पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। प्रत्येक मतदान केंद्र से लाइव वेब कास्टिंग होगी। इसकी मदद से चुनाव आयोग बूथों की आनलाइन निगरानी करेगा।

    जिला स्तर पर भी इसकी निगराी की जाएगी। मंत्रणा कक्ष में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के सभी 904 बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण निष्पक्ष और भय मुक्त चुनाव कराने के लिए तैयारी की है उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

    लखीसराय से 13 प्रत्याशी, सूर्यगढ़ा से आठ प्रत्याशी ठोक रहे ताल

    लखीसराय जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र लखीसराय व सूर्यगढ़ा विस क्षेत्र में पहले चरण के चुनाव के तहत आज वोट डाले जाएंगे। ऐसे में चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ गई है। इधर मतदाता खामोश है। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में आठ उम्मीदवार के राजनीतिक भविष्य पर आज मतदाता बटन दबाएंगे।

    लखीसराय विस सीट से निवर्तमान विधायक सह डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और महागठबंधन के प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं पहली बार जनसुराज से सूरज कुमार भी भाग्य आजमा रहे हैं। सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, महागठबंधन से प्रेम सागर चौधरी, जनसुराज से अमित सागर व निर्दलीय प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह भाग्य आजमा रहे हैं।

    लखीसराय विस के प्रत्याशी और उनका चुनाव चिह्न

    1. विजय कुमार सिन्हा - बीजेपी - कमल
    2. अमरेश कुमार अनीश- कांग्रेस - हाथ
    3. अमरेश प्रसाद सिंह - निर्दलीय - सितार
    4. विजय कुमार - निर्दलीय - रोबोट
    5. रामजी मंडल - समता पार्टी - माइक
    6. सूरज कुमार - जन सुराज पार्टी - स्कूल का बस्ता
    7. उमाशंकर यादव - विश्वास योग्य पार्टी -बैटरी टार्च
    8. कुशो महतो - भारतीय लोक चेतना पार्टी - चारपाई
    9. प्रवाल कुमार - बसपा - हाथी
    10. सुबोध कुमार सुमन -निर्दलीय - मोतियों का हार
    11. अमरेश कुमार- निर्दलीय - करनी
    12. विकास कुमार जगवानी - निर्दलीय - अंगूर
    13. अभिषेक कुमार - निर्दलीय - साइकिल पंप

    सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व चुनाव चिह्न

    1. रामानंद मंडल - जदयू - तीर
    2. प्रेम सागर चौधरी - राजद - लालटेन
    3. रविंद्र कुमार दास - बसपा -हाथी
    4. अमित सागर - जनसुराज - स्कूल बैग
    5. विपिन कुमार - निर्दलीय - अलमीरा
    6. रविशंकर प्रसाद सिंह - निर्दलीय -सेव
    7. प्रणय कुमार - निर्दलीय -हेलमेट
    8. श्रवण कुमार आनंद - निर्दलीय - नारियल का खेत