लखीसराय DM का एक्शन: दुर्गा पूजा ड्यूटी से गायब मिले 21 अफसरों को नोटिस, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
लखीसराय में दुर्गा पूजा ड्यूटी से 21 अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने गंभीरता दिखाते हुए ...और पढ़ें

लखीसराय DM का एक्शन: दुर्गा पूजा ड्यूटी से गायब मिले 21 अफसरों को नोटिस, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
HighLights
दुर्गा पूजा ड्यूटी से 21 अधिकारी अनुपस्थित मिले।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने स्पष्टीकरण मांगा है।
लापरवाह पदाधिकारियों में हड़कंप, कड़ी कार्रवाई की तैयारी।
जागरण संवाददाता, लखीसराय। दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन की निगरानी के लिए तैनात किए गए 21 पदाधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इनमें जिला स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल हैं।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से मेला ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
कोलकाता की घटना के बाद सरकार की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए जिले में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सभी प्रमुख मंदिरों और पूजा पंडालों में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
डीएम और एसपी ने भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद कई पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थल से अनुपस्थित मिले। कुछ पदाधिकारियों के मोबाइल फोन भी बंद पाए गए।
डीएम शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
वरीय अधिकारियों ने बड़हिया और सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बावजूद मेला ड्यूटी से पदाधिकारियों की अनुपस्थिति सामने आने पर प्रशासन ने जवाबदेही तय करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन 21 पदाधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण
1. श्रीबाबू संजय ठाकुर, विशेष कानूनगो, बंदोबस्त कार्यालय — तेतरहट बाजार।
2. मृत्युंजय कुमार, अंचल अधिकारी — सूर्यगढ़ा बाजार।
3. दिलीप कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, वीबी-जी राम जी — बालगूदर।
4. प्रियंका कुमारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी — भारत माता मंदिर, पचना रोड, लखीसराय।
5. खुशबू कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रामगढ़ चौक — रामगढ़ चौक।
6. मंजीत कुमार, कनीय अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग — मननपुर बाजार।
7. निखिल भारद्वाज, सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग — दुर्गा पूजा समिति, साकेतधाम, सूर्यगढ़ा।
8. प्रवीण कुमार, सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक, नगर परिषद लखीसराय — विद्यापीठ चौक।
9. राजेश कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक, रामगढ़ चौक — शरमा।
10. रमेश कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, पिपरिया — दुर्गा पूजा समिति, सहाजदपुर, बड़हिया।
11. रविशंकर कुमार, प्रखंड समन्वयक, सीडीपीओ कार्यालय सूर्यगढ़ा — छोटी दुर्गा पूजा समिति, जकड़पुरा, सूर्यगढ़ा।
12. मुकेश कुमार वर्णवाल, राजस्व पदाधिकारी, चानन — मननपुर बाजार।
13. संजय कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी — राज टॉकीज से विद्यापीठ चौक तक गश्ती दल।
14. शशि कुमार, कनीय अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग — नंदपुर, सूर्यगढ़ा।
15. सुबोध कुमार, आवास पर्यवेक्षक, बड़हिया — निजाय, बड़हिया।
16. विजय कुमार विजय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, हलसी — हलसी बाजार दुर्गा स्थान।
17. विकास पासवान, लेखापाल, हलसी — तरहारी, हलसी।
18. विक्रांत राणा, सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग — बड़ी दुर्गा पूजा समिति, खुटहा डीह।
19. विश्वविजय सिंह, कनीय अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग — लखीसराय से किऊल रेलवे पुल की पूर्वी दिशा।
20. प्रदीप कुमार आर्य, सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग — बड़ी दुर्गा स्थान, सूर्यगढ़ा।
21. प्रशांत कुमार, सहायक वास्तुविद, नगर परिषद लखीसराय — अशोकधाम।
