विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय जिला परिषद की 40 दुकानों का आवंटन शुरू, हलसी और सूर्यगढ़ा में मिलेगा रोजगार का अवसर

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:58 PM (IST)

लखीसराय जिला परिषद ने अपनी आय बढ़ाने और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए हलसी और सूर्यगढ़ा में कुल ...और पढ़ें

लखीसराय जिला परिषद की 40 दुकानों का आवंटन शुरू (AI Generated Image)

लखीसराय जिला परिषद की 40 दुकानों का आवंटन शुरू (AI Generated Image)

HighLights

  1. लखीसराय जिला परिषद ने 40 दुकानों के आवंटन की निविदा जारी की।

  2. हलसी में 10 और सूर्यगढ़ा में 30 दुकानों का आवंटन होगा।

  3. यह पहल स्थानीय आय और रोजगार को बढ़ावा देगी।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। लखीसराय जिला परिषद ने अपनी आय वृद्धि और स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण निविदाएं जारी की हैं।

जारी आम सूचना के अनुसार, कुल 40 दुकानों के आवंटन के लिए जिले के लोगों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये दुकानें सूर्यगढ़ा एवं हलसी में हैं।

पहली निविदा के तहत प्रखंड मुख्यालय हलसी में सड़क किनारे 10 दुकानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला परिषद ने इन दुकानों के किराए निर्धारण का प्रस्ताव पारित कर दिया है। इन दुकानों के आवंटन के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।

वहीं, दूसरी निविदा जिला परिषद निरीक्षण भवन, सूर्यगढ़ा में पटेल चौक के निकट स्थित है। यहां जिला परिषद की भूमि पर कुल 35 दुकानों का नवनिर्माण किया गया था, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय निविदा के बाद शेष बची 30 दुकानों के पुनः आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सुमित कुमार द्वारा जारी इस सूचना में बताया गया है कि आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक किसी दुकान के लिए आवेदन प्राप्त नहीं होता है, तो आगे इच्छुक लोगों से सीधे आवेदन प्राप्त कर आवंटन किया जा सकता है।