Move to Jagran APP

पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा

खगड़िया। रालोसपा की बैठक रविवार को चित्रगुप्तनगर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठ

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 07:51 PM (IST)
पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा
पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा

खगड़िया। रालोसपा की बैठक रविवार को चित्रगुप्तनगर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार मंटू ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी 4 जुलाई को टाउन हॉल खगड़िया में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने इसे सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी-संगठन के रीढ़ होते हैं। सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने हेतु तैयार हो जाएं। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि उस दिन दूसरी पार्टियों के कई कद्दावर नेता रालोसपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जिलाध्यक्ष ने पार्टी-संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बोले, बूथ स्तर पर पार्टी-संगठन को मजबूत किया जाएगा।

बैठक में शैलेन्द्र कुमार वर्मा, पप्पू यादव, वीरेन्द्र ¨सह कुशवाहा, विमलेश गौतम, सकेब अहमद, संजय ¨सह, धर्मेन्द्र ¨सह, अरुण कुमार ¨सह, पप्पू ¨सह, दिलीप कुमार, विवेकानंद निराला, अंगद कुशवाहा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.