बड़हिया प्रखंड में प्रभारी बीडीओ ने लिया प्रभार
संसू., बड़हिया (लखीसराय) : लखीसराय। प्रखंड कार्यालय में रामगढ़ के बीडीओ मनोज कुमार अग्र
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 06:25 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 06:25 PM (IST)
संसू., बड़हिया (लखीसराय) :
लखीसराय। प्रखंड कार्यालय में रामगढ़ के बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने बड़हिया बीडीओ का प्रभार ग्रहण किया। विदित हो कि कई जिलों के विभिन्न प्रखंडो के बीडीओ का तबादला किया गया था। बड़हिया के बीडीओ क्रांति कुमार के तबादले के बाद बड़हिया का प्रभार सीओ रामदत पासवान को मिला था। सीओ रामदत पासवान का भी तबादला हो जाने एवं नए बीडीओ नीरज कुमार के विभागीय प्रशिक्षण में चले जाने के कारण बड़हिया में जिलाधिकारी लखीसराय के निर्देशानुसार रामगढ़ के बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल को बड़हिया प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नीरज कुमार के प्रशिक्षण से लौटने के उपरांत वे बड़हिया में स्थाई रूप से बीडीओ का प्रभार लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें