निरीक्षण में गायब मिले विद्यालय प्रधान
कटिहार। बरारी प्रखंड के सुजापुर पंचायत अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पिपड़ाटोल का निरीक्षण मुखिय
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Apr 2018 06:58 PM (IST)Updated: Wed, 11 Apr 2018 06:58 PM (IST)
कटिहार। बरारी प्रखंड के सुजापुर पंचायत अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पिपड़ाटोल का निरीक्षण मुखिया मुकेश कुमार मंडल एवं प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने किया। औचक निरीक्षण में प्रधानाध्यापक मु. महफूज आलम गायब पाए गए। अभिभावकों की शिकायत विद्यालय का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक उपस्थिति बनाकर विद्यालय से अक्सर गायब रहते हैं। मुखिया ने कहा कि विद्यालय के निरीक्षण पंजी में पायी गई अनियमितता एवं प्रधान शिक्षक के अनुपस्थिति को अंकित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें