मंडल कारा में 58 कैदियों की हुई एचआइवी जांच
लखीसराय। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार के निर्देश पर शनिवार को मंडल कारा में शिविर लगाकर कैदियों को एचआ
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 06:21 PM (IST)
लखीसराय। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार के निर्देश पर शनिवार को मंडल कारा में शिविर लगाकर कैदियों को एचआइवी से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। मंडल कारा के उपाधीक्षक संजय कुमार की देख-रेख में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई के पर्यवेक्षक जीतेंद्र कुमार लाल, आइसीटीसी काउंसिलर अखिलेश कुमार ¨सह एवं एलटी पंकज कुमार निराला ने इस मौके पर 58 कैदियों की एचआइवी जांच की। जिसमें 50 पुरूष एवं आठ महिला कैदियों की जांच हुई। जांच रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें