विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lakhisarai News: स्वास्थ्य प्रशिक्षक हत्याकांड में ससुर-दामाद गिरफ्तार, शूटर की हो रही तलाश

By Suman Kumar SumanEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2022 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 04:37 AM (IST)

सिविल सर्जन कार्यालय में प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल सिंह हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने एक साल बाद सुलझा ली है। ...और पढ़ें

स्वास्थ्य प्रशिक्षक हत्याकांड में ससुर-दामाद गिरफ्तार। जागरण
स्वास्थ्य प्रशिक्षक हत्याकांड में ससुर-दामाद गिरफ्तार। जागरण

लखीसराय, जागरण संवाददाता। सिविल सर्जन कार्यालय में प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल सिंह हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने एक साल बाद सुलझा ली है। हत्या की साजिश में ससुर-दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले बड़हिया थाना के जैतपुर गांव से स्थानीय राजीव रंजन को गिरफ्तार किया। इसके चार दिन बाद ही उसके ससुर शेखपुरा जिला के सिरारी थाना के जयमंगला के विनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी विनोद सिंह का पटना में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। हालांकि दामाद ससुर ने अब तक हत्या को अंजाम देने वाला बाले सवार तीन शूटर के संबंध में पुलिस के सामने मुंह नहीं खोला है। 

सवा दो कट्ठा जमीन अनिल सिंह की हत्या का बना कारण

स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल सिंह एवं उनके भाई सुनीत सिंह की कुल साढ़े चार कट्ठा जमीन शेखपुरा स्थित स्टेशन रोड में राजो सिंह सेवा सदन के सामने है। उक्त जमीन काफी कीमती है। सुनीत सिंह ने अपने हिस्से की सवा दो कट्ठा जमीन पीछे से शेखपुरा के ही रंधीर सिंह के जिम्मे बेच दी परंतु अनिल सिंह पीछे वाले को अपनी जमीन होकर रास्ता देने के लिए तैयार नहीं थे। इस कारण रुपये लगाने के बाद भी रंधीर सिंह के लिए उक्त जमीन किसी काम की नहीं रही।

थक-हारकर रंधीर सिंह ने उक्त जमीन जयमंगला के विनोद सिंह के यहां बेच दी। अथक प्रयास के बावजूद विनोद सिंह भी उक्त जमीन का रास्ता नहीं ले पाए और न ही कब्जा कर पाए। अंत में विनोद सिंह ने जैतपुर के अपने दामाद के साथ मिलकर स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल सिंह की हत्या की साजिश रची।

पिछले वर्ष पांच जुलाई को कराई गई हत्या

स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल सिंह प्रतिदिन शेखपुरा से बाइक से लखीसराय सिविल सर्जन कार्यालय ड्यूटी पर आते थे। ससुर-दामाद ने मिलकर स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल सिंह की हत्या करने के लिए दो शूटर को सुपारी दी। इसके बाद अनिल सिंह के ड्यूटी पर आने एवं लौटने की पूरी समय की जानकारी दी गई। इसके लिए पूरे रूट की पहले रेकी की गई। इसके बाद पांच जुलाई 21 को सिरारी रेलवे गुमटी पार करने के बाद रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में घुसते ही बाइक पर सवार अनिल कुमार सिंह की बाइक सवार दो शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी।

स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल सिंह की हत्या की साजिश रचने वाले ससुर-दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। परंतु ससुर-दामाद ने शूटर का नाम नहीं खोला है। जमीन विवाद में ही उसकी हत्या की गई है।-सैयद इमरान मसूद, एएसपी, लखीसराय।