स्वतंत्रता सेनानी रामउदार पांडेय का निधन
लखीसराय। गंगासराय निवासी भुवनेश्वर पांडेय के 98 वर्षीय पुत्र स्वतंत्रता सेनानी रामउदार पांडेय क
लखीसराय। गंगासराय निवासी भुवनेश्वर पांडेय के 98 वर्षीय पुत्र स्वतंत्रता सेनानी रामउदार पांडेय का निधन मंगलवार को हो गया। उनके निधन का समाचार फैलते ही गंगासराय सहित पूरे प्रखंड में शोक की लहर फैल गई। एक माह पूर्व उनकी पत्नी 90 वर्षीय यमुना देवी का भी निधन हो गया था। प्रशासन की ओर से बीडीओ विजय कुमार ¨सह ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं एएसआइ रविन्द्र ¨सह पुलिस बल के साथ स्वतंत्रता सेनानी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शोक शस्त्र की सलामी दी। रामउदार पांडेय गांधी जी के आह्वान पर सन 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में वे 22 वर्ष की उम्र में ही कूद पड़े थे। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में भी अपने अदम्य साहस का परिचय दिया था। साथ ही अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिजनों ने बताया कि वे अक्सर युवाओं को सेनानियों के साथ देशभक्ति से जुड़े वृतांत सुनाते थे।