Move to Jagran APP

राजद के हलसी प्रखंड अध्यक्ष का निधन, शोक की लहर

लखीसराय। हलसी प्रखंड के धीरा निवासी सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामवतार यादव (56) का आकस्मिक

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 06:37 PM (IST)
राजद के हलसी प्रखंड अध्यक्ष का निधन, शोक की लहर
राजद के हलसी प्रखंड अध्यक्ष का निधन, शोक की लहर

लखीसराय। हलसी प्रखंड के धीरा निवासी सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामवतार यादव (56) का आकस्मिक निधन रविवार की रात गांव स्थित आवास पर हो गया। लालू प्रसाद के मुख्यमंत्रित्व शासनकाल से ही श्री यादव हलसी प्रखंड के कई बार प्रखंड अध्यक्ष पद पर रहकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहे। प्रखंड अध्यक्ष के निधन की जानकारी मिलते राजद, जदयू, भाजपा, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित प्रबुद्ध लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। राजद के जिला अध्यक्ष सह सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव बीमार रहने के बावजूद दूरभाष पर परिजनों को सांत्वना दी। लखीसराय के पूर्व विधायक फूलैना ¨सह, जदयू के जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने धीरा गांव पहुंचकर श्री यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपनी शोक संवेदना में उक्त लोगों ने कहा कि श्री यादव पार्टी के लिए समर्पित रहे। पार्टी एवं सहयोगी दलों के लोगो के अलावा दबे कुचले के कार्यो को पूरा करने में अपना समय अधिक देते थे। श्री यादव के निधन के जानकारी मिलते ही धीरा पंचायत के मुखिया सदानंद ¨सह, भनपुरा पंचायत के पारस पासवान, हलसी के रीना मोहम्मदी, साढ़माफ के नजमा बेगम, मोहद्दीनगर के रीना कुमारी, अंचल अधिकारी दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, प्रखंड प्रमुख संजय राम, पूर्व उप प्रमुख भूषण प्रासद यादव, जिला परिषद सदस्य हलसी के प्रतिनिधि प्रशांत कौशल, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, योगेन्द्र कुमार मंडल, नागेश्वर प्रसाद यादव, गंगोत्री यादव, मो जैनुल हक, मो. नजीर बेग, वहाव अंसारी, विपिन ¨सह, मो. शाहिद खान, मो. मकसूद खान, पूर्व मुखिया युगेशवर यादव, रामप्रसाद यादव, रौशन यादव, गहन यादव, अनिक राम, अवधेश कुमार ¨सह, श्रीनंदन ¨सह, अजय कुमार ¨सह सहित काफी संख्या में लोगों शोक व्यक्त किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.