ठंड का कहर जारी, एक की मौत
लखीसराय। ठंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। तापमान में गरमाहट नहीं आ रही है। लोगों की
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 05:24 PM (IST)
लखीसराय। ठंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। तापमान में गरमाहट नहीं आ रही है। लोगों की परेशानी इस कारण काफी बढ़ी हुई है। प्रशासन की ओर से अलाव का इंतजाम पंचायत स्तर पर नहीं किए जाने से असहाय लोग ¨जदगी से हार रहे हैं। हलसी प्रखंड के कैंदी पंचायत के शेखपुरवा गांव में रविवार की रात में ठंड लगने से स्व. सितावी मांझी की 55 वर्षीय पत्नी आनो देवी की मृत्यु हो गई। मृत्यु की जानकारी मिलते ही कैंदी पंचायत की मुखिया शीला देवी ने शेखपुरवा गांव पहुंचकर मृतक के आश्रित परिवार को कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिया। इस अवसर पर शेखपुरवा गांव के योगेंद्र कुमार मंडल, डब्लू कुमार, सुभाष कुमार आदि ने सरकार ने आपदा के तहत मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें