गोलीबारी करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, जेल
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के गढ़ लक्ष्मीपुर गांव में पिछले दो सितंबर की रात तृपित महतो के
By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 05:55 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 05:55 PM (IST)
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के गढ़ लक्ष्मीपुर गांव में पिछले दो सितंबर की रात तृपित महतो के पुत्र ओंकार कुमार के आवास पर गोली फायरिग किए जाने के मामले का मुख्य आरोपित बालगुदर निवासी रौशन सिंह को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया।
इसकी जानकारी देते हुए बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि घर पर गोली फायरिग करने के मामले में रौशन कुमार के अलावा गांव के ही श्यामदेव को नामजद किया गया था। रौशन कुमार को मंगलवार की रात बड़हिया बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि श्यामदेव की खोज की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रौशन कुमार को जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें