केंद्रीय विद्यालय में सहपाठी छात्रा का ब्लेड से काटा नस
लखीसराय। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को सहपाठी छात्राओं ने ब्लेड से नस काटकर वर्ग अष्टम क
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 06:34 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 06:34 PM (IST)
लखीसराय। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को सहपाठी छात्राओं ने ब्लेड से नस काटकर वर्ग अष्टम की छात्रा लखीसराय निवासी प्रशांत भारती की पुत्री आदिति कुमारी को जख्मी कर दिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इसके बाद उसे निजी क्लीनिक ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिति कुमारी का किसी बात को लेकर अपने कक्षा की ही छात्राओं के साथ झगड़ा हुआ। इसी बात को लेकर तीन-चार छात्राओं ने मिलकर ब्लेड से आदिति कुमारी का नस काट दिया। इधर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य योगेन्द्र राम ने बताया कि एक छात्रा के हाथ में ब्लेड था। खेल-खेल में भूलवश नस में ब्लेड लगने से आदिति कुमारी जख्मी हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें