बालगुदर गांव में दबंगों ने डीजे वाहन को किया आग के हवाले
लखीसराय। लखीसराय थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में बुधवार की रात भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा विसर्जन
लखीसराय। लखीसराय थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में बुधवार की रात भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा विसर्जन करने के बाद गांव के कुछ दबंगों ने पूजा समिति के लोगों के साथ मारपीट की और डीजे वाहन में आग लगा दी। अगलगी में वाहन पर सवार पूजा समिति के लोग किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना की सूचना पर जब लखीसराय थाना की पुलिस को पहुंची तो डीजे वाहन पूरी तरह जल चुकी थी। इस मामले में बालगुदर साहनी टोला के मिथलेश साहनी के बयान पर लखीसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें गांव के ही डमडम ¨सह, माही ¨सह, दिवाकर ¨सह, कन्हैया ¨सह, मंगल ¨सह, शत्रुघन ¨सह उर्फ सातो ¨सह, राहुल ¨सह, सौरव ¨सह, गुलशन ¨सह, गौरव ¨सह एवं भुलकारी ¨सह सहित कुल 12 नामजद एवं दस अज्ञात को अभियुक्त बनाया है। जानकारी के अनुसार बालगुदर साहनी टोला में छठ पर्व पर भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार की रात पूजा समिति के लोग गाजे बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाल कर प्रतिमा का हरुहर नदी में विसर्जन किया। इस दौरान लखीसराय थाना की पुलिस भी मौजूद थी। शांतिपूर्वक मूर्ति विसर्जन कराने के बाद पुलिस वापस लौट आयी। प्रतिमा विसर्जन के बाद पूजा समिति के मिथलेश साहनी व अन्य युवक एक पिकअप वैन पर लोड डीजे को लेकर ग्रामीण विजय ¨सह को लौटाने आ रहे थे। मिथलेश ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि रास्ते में नामजद सभी आरोपी वाहन को रोक कर जाति सूचक गाली-गलौज करने लगे और डीजे वाहन पर केरोसिन डालकर वाहन में आग लगा दी। इसके बाद डीजे वाहन धु-धु कर जलने लगा। पूजा समिति के लोग जान बचाकर किसी तरह वहां से भाग निकले और पुलिस को घटना की जानकारी दी। लखीसराय थाना के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार ¨सह ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के बाद पूजा समिति और स्थानीय कुछ ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।