स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना
लखीसराय। लखीसराय प्रखंड के पतनेर निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. अखिलेश्वर प्रसाद ¨सह की पत्नी जयमाला
लखीसराय। लखीसराय प्रखंड के पतनेर निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. अखिलेश्वर प्रसाद ¨सह की पत्नी जयमाला देवी के निधन पर जिला स्वतंत्रता सेनानी संगठन के सचिव रामदेव ¨सह उर्फ हुकुम बाबा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री ¨सह ने कहा कि स्व. अखिलेश्वर बाबू के साथ उन्होंने 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ी थी और एक साथ जेल भी गए थे। स्व. ¨सह की पत्नी घरेलू महिला थी। रविवार को उनका पतनेर स्थित आवास पर निधन हो गया था। सोमवार को दाह संस्कार किया गया। उनके निधन पर राजेन्द्र ¨सह, र¨वद्र ¨सह, विनय कृष्ण, महेश ¨सह आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। इससे पहले लखीसराय बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने गांव जाकर पार्थिव शरीर पर फूल-माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।