मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में पहुंचे पदाधिकारी
लखीसराय। आगामी 27 दिसंबर 2017 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हलसी में कार्यक्रम लगभग तय माना
लखीसराय। आगामी 27 दिसंबर 2017 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हलसी में कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत संचालित योजनाओं को सफल बनाने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है। हलसी प्रखंड के धीरा पंचायत के वार्ड नंबर एक आगत गांव को ओडीएफ करने की चुनौती है। इसको लेकर प्रशासनिक महकमा निरीक्षण का क्रम बनाए हुए है। गांव को ओडीएफ कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी ताकत लगा दी है। गुरुवार को विद्युत विभाग, पीएचईडी, भवन निर्माण, पथ निर्माण विभाग सहित कई विभाग के पदाधिकारियों ने गांव जाकर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। गुरुवार को उप विकास आयुक्त विनय कुमार मंडल ने आगत गांव पहुंचकर शौचालय, पशु शेड, पेयजल, विद्युत कार्य का निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त श्री मंडल ने मनरेगा योजना के तहत पशु शेड, कूड़ादान सहित विभिन्न कार्य को शीघ्र करवाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार को दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री कुमार के सभा स्थल कृषि विज्ञान केन्द्र, कैंदी ¨सहपुर गांव स्थित दुग्ध शीतल केंद्र के लिए बने भवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर धीरा पंचायत के मुखिया सदानंद ¨सह, डीआरडीए निदेशक मो. शमीम अख्तर, थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, कनीय अभियंता तरुणदीप कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी आदि उपस्थित थे।